वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने जोगापुर में शोकाकुल परिवार को बंधाया ढांढस

वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने जोगापुर में शोकाकुल परिवार को बंधाया ढांढस

आर्थिक सहायता के लिए दिए निर्देश

rajeshswari

वाराणसी (जनवार्ता)। सेवापुरी विधानसभा क्षेत्र के जोगापुर गांव में सोमवार को विधान परिषद सदस्य एवं भाजपा जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा ने एक दुखद घटना के बाद शोकाकुल परिवार से मुलाकात की। विगत दिनों जमीन संबंधी मुकदमे से परेशान बुजुर्ग वशिष्ठ नारायण गौड़ ने राजातालाब तहसील परिसर में अपने ऊपर पेट्रोल छिड़ककर आत्मदाह का प्रयास किया था, जिससे वे गंभीर रूप से झुलस गए थे। इलाज के दौरान ट्रॉमा सेंटर में उनकी मृत्यु हो गई। इस घटना के बाद हंसराज विश्वकर्मा ने मृतक के पुत्र अनिल गौड़ सहित परिवारजनों से मिलकर ढांढस बंधाया और शोक संवेदना व्यक्त की।

इस दौरान उन्होंने जिलाधिकारी वाराणसी और उप जिलाधिकारी राजातालाब को फोन के माध्यम से पीड़ित परिवार को तत्काल आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या, प्रवीण सिंह गौतम, उपाध्यक्ष अरविंद सिंह पटेल, प्रधान, सेवापुरी विधायक प्रतिनिधि अदिति सिंह, मंडल अध्यक्ष अभिषेक दुबे, यतीश तिवारी, मिंटू सिंह, अजय सिंह, शौकीन पटेल, दीपक सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

यह घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है, और पीड़ित परिवार को सहायता प्रदान करने के लिए प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की उम्मीद की जा रही है।

इसे भी पढ़े   रामनगर किला: टिनशेड हटाने पर उठा विवाद, पुलिस ने रोका काम; दो मजदूर हिरासत में
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *