रेड अलर्ट के चलते वाराणसी में कक्षा 1 से 8 तक के स्कूलों में 25 अगस्त को अवकाश
वाराणसी। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) द्वारा वाराणसी एवं आसपास के क्षेत्रों में अत्यधिक वर्षा की संभावना को देखते हुए रेड अलर्ट जारी किया गया है। इसके मद्देनजर जिलाधिकारी के निर्देश पर जनपद में 25 अगस्त 2026 को कक्षा 1 से 8 तक संचालित सभी विद्यालयों में अवकाश घोषित कर दिया गया है।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी भूपेन्द्र सिंह द्वारा जारी कार्यालय आदेश के अनुसार, जनपद में लगातार हो रही अत्यधिक वर्षा और आगामी मौसम के पूर्वानुमान को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है।
आदेश में स्पष्ट किया गया है कि अवकाश परिषदीय, मान्यता प्राप्त, सहायता प्राप्त एवं अन्य सभी बोर्डों से संचालित कक्षा 1 से 8 तक के विद्यालयों पर समान रूप से लागू होगा।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सभी विद्यालय प्रबंधन, प्रधानाचार्यों और प्रधानाध्यापकों को आदेश का अनिवार्य रूप से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

