सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के सदस्यता अभियान में सैकड़ों लोगों ने थामा दामन

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के सदस्यता अभियान में सैकड़ों लोगों ने थामा दामन

वाराणसी  (जनवार्ता) । लगातार हो रही बारिश के बावजूद सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी का सदस्यता अभियान रविवार को वाराणसी के हरहुआ क्षेत्र स्थित ग्राम चक्का में जारी रहा। रिमझिम बारिश के बीच पार्टी कार्यकर्ताओं ने गांव में पहुंचकर लोगों से संपर्क किया और पार्टी की नीतियों एवं कार्यक्रमों से अवगत कराया।

rajeshswari

जिला अध्यक्ष उमेश राजभर के नेतृत्व में आयोजित सदस्यता अभियान में वनवासी समाज के सैकड़ों लोगों ने सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि समाज के लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की समस्या होने पर पार्टी कार्यकर्ता और नेतृत्व ग्रामीणों के साथ खड़े रहेंगे।

इस दौरान ग्रामीण किशन बनवासी ने गांव में पानी की समस्या का मुद्दा उठाया। उन्होंने बताया कि बारिश के दौरान जलभराव और पानी से जुड़ी समस्याओं के कारण ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। पार्टी पदाधिकारियों ने समस्या का जल्द समाधान कराने के लिए प्रयास करने का आश्वासन दिया।

जिला अध्यक्ष उमेश राजभर ने कहा कि सदस्यता अभियान का उद्देश्य समाज के सभी वर्गों को संगठन से जोड़ना और उनकी समस्याओं को मजबूती से उठाना है। बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में लोगों के अभियान से जुड़ने पर उन्होंने कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया।

कार्यक्रम में बसंत राजभर, युवा मंच के जिला अध्यक्ष विशाल चौबे, इंद्रजीत राजभर सहित जिला मीडिया प्रभारी दीनदयाल सिंह एवं बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इसे भी पढ़े   संदिग्ध परिस्थितियों में युवती का शव फंदे से लटका मिला, जांच में जुटी पुलिस
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *