सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय का 44वां दीक्षान्त समारोह 30 जुलाई को

सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय का 44वां दीक्षान्त समारोह 30 जुलाई को

वाराणसी। सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय का 44वां दीक्षान्त समारोह 30 जुलाई 2026 (गुरुवार) को प्रातः 10 बजे विश्वविद्यालय के दीक्षान्त मण्डप में आयोजित किया जाएगा। इस संबंध में विश्वविद्यालय प्रशासन ने आधिकारिक अधिसूचना जारी कर समारोह की तैयारियां शुरू कर दी हैं।

rajeshswari

कुलपति प्रो. बिहारी लाल शर्मा के निर्देशन में जारी अधिसूचना के अनुसार समारोह में वर्ष 2026 की विद्यावारिधि, आचार्य, शास्त्री, शिक्षाशास्त्री, आयुर्वेदाचार्य, ग्रन्थालय विज्ञान तथा पत्रकारिता एवं जनसंचार विज्ञान की परीक्षाओं में सफल विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान की जाएंगी।

विश्वविद्यालय के कुलसचिव राकेश कुमार ने बताया कि दीक्षान्त समारोह में शामिल होने के इच्छुक सभी पात्र विद्यार्थियों को 20 जुलाई 2026 तक निर्धारित स्वीकृति-पत्र भरकर कुलसचिव कार्यालय में जमा करना अनिवार्य होगा। इसके बाद 21 एवं 22 जुलाई को प्रातः 10 बजे अभ्यर्थियों को स्वयं उपस्थित होकर अपने अभिलेखों का सत्यापन कराना होगा।

उन्होंने बताया कि अभ्यर्थियों को 250 रुपये का निर्धारित शुल्क जमा कर दीक्षान्त परिधान (गाउन) तथा उपाधि प्राप्ति से संबंधित आवश्यक सामग्री प्राप्त करनी होगी। विश्वविद्यालय की ओर से समारोह के लिए तीन आवश्यक प्रपत्र जारी किए गए हैं। संस्थागत विद्यार्थियों को संबंधित प्रधानाचार्य तथा स्वतंत्र परीक्षार्थियों को सक्षम अधिकारी से प्रपत्र प्रमाणित कराकर निर्धारित समय के भीतर जमा करना होगा।

कुलसचिव ने स्पष्ट किया कि निर्धारित प्रक्रिया पूरी करने वाले अभ्यर्थियों को ही प्रवेश-पत्र, दीक्षान्त परिधान तथा उपाधि प्राप्ति से संबंधित सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी। विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी पात्र विद्यार्थियों से समय-सीमा का पालन करते हुए सभी औपचारिकताएं समय पर पूर्ण करने की अपील की है, ताकि वे अपने शैक्षणिक जीवन के इस महत्वपूर्ण अवसर में सहभागी बन सकें।

इसे भी पढ़े   सुरक्षा और प्रोटोकॉल शिथिलता बर्दाश्त नहीं : मोहित अग्रवाल
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *