नेग लेने पहुंचे किन्नरों पर लूट का आरोप

नेग लेने पहुंचे किन्नरों पर लूट का आरोप

गहने-नकदी लेकर फरार

वाराणसी (जनवार्ता)। सारनाथ थाना क्षेत्र के भैसोड़ी गांव में नए मकान का नेग लेने पहुंचे किन्नरों पर महिला के घर से गहने, नकदी और मोबाइल लूटकर फरार होने का आरोप लगा है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

rajeshswari

जानकारी के अनुसार, मंजू यादव पत्नी बबलू यादव के घर शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे एक बोलेरो से दो पुरुष और चार-पांच किन्नर पहुंचे। नेग मांगने के दौरान कथित रूप से महिला को बातों में उलझाकर उनके गले से मंगलसूत्र, कानों के कर्णफूल तथा घर की अलमारी में रखी नकदी लेकर फरार हो गए।

पीड़िता की बेटी ममता यादव ने आरोप लगाया कि जब उन्होंने घटना का वीडियो बनाने का प्रयास किया तो आरोपियों ने उनका मोबाइल भी छीन लिया। उन्होंने बताया कि बोलेरो से भाग रहे आरोपियों का कुछ दूर तक पीछा किया गया, लेकिन वे फरार हो गए। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

सारनाथ थाना प्रभारी पंकज कुमार त्रिपाठी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और मामले की जांच जारी है।

इसे भी पढ़े   पंडित छन्नूलाल मिश्र की बिगड़ी तबीयत, बीएचयू में भर्ती
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *