कुएं में गिरा युवक, दो घंटे बाद निकाला गया शव
वाराणसी। मंडुआडीह थाना क्षेत्र के शिवदासपुर स्थित बरम बाबा मंदिर के सामने मंगलवार सुबह एक युवक कुएं में गिर गया। घटना की सूचना मिलते ही श्री बरम बाबा सेवा हितकारिणी ट्रस्ट के मुख्य ट्रस्टी एवं अध्यक्ष ईश्वर सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।

कुएं में गिरे युवक की पहचान आकाश कुमार (निवासी शिवदासपुर, मंडुआडीह) के रूप में हुई। स्थानीय लोगों, ट्रस्ट की टीम और पुलिस ने तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। रेस्क्यू अभियान में अनिल कुमार बिंद ने साहस दिखाते हुए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आकाश कुमार को कुएं से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।

