एंटी रोमियो टीम ने छात्राओं को किया जागरूक, महिला सुरक्षा और साइबर अपराध से बचाव की दी जानकारी

एंटी रोमियो टीम ने छात्राओं को किया जागरूक, महिला सुरक्षा और साइबर अपराध से बचाव की दी जानकारी

वाराणसी (जनवार्ता)। पांडेपुर स्थित सुधाकर महिला इंटरमीडिएट कॉलेज में पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर एंटी रोमियो टीम द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान पुलिस टीम ने छात्राओं को महिला सुरक्षा, एंटी रोमियो अभियान और साइबर अपराध से बचाव के उपायों की जानकारी दी,इस दौरान पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से संवाद कर महिला हेल्पलाइन, पुलिस सहायता और साइबर सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं के बारे में बताया।

rajeshswari

टीम ने छात्राओं को सलाह दी कि वे किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ अपना ओटीपी, बैंक संबंधी जानकारी या निजी जानकारी साझा न करें। साथ ही, किसी अनजान लिंक पर क्लिक करने से भी बचें पुलिस टीम ने सोशल मीडिया का सावधानीपूर्वक इस्तेमाल करने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस या संबंधित हेल्पलाइन पर देने की अपील की। इसके अलावा, महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा के लिए सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की भी जानकारी दी गई।

पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से कहा कि किसी भी तरह की परेशानी होने पर चुप न रहें, बल्कि बिना संकोच पुलिस की मदद लें।

इसे भी पढ़े   सोशल मीडिया पर वायरल जुआ: पुलिस ने जांच का दावा कर कार्यवाही का किया आश्वासन
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *