शादी से पहले देवर के नंबर पर फेक इंस्टाग्राम आईडी से फोटो वायरल, मुकदमा दर्ज
चौबेपुर (जनवार्ता)। स्थानीय थाना क्षेत्र की एक पीड़िता युवती ने आरोप लगाया है कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसके नंबर पर बार-बार कॉल किया जा रहा है।

पीड़िता का कहना है कि उसकी शादी होने वाली है, लेकिन उसके देवर के नंबर पर इंस्टाग्राम पर उसकी फेक आईडी बनाकर उसकी मां के माध्यम से किसी लड़के के साथ फोटो को संकलित (एडिट) करके वायरल किया जा रहा है। इससे पीड़िता और उसके परिवार को मानसिक प्रताड़ना का सामना करना पड़ रहा है।इस संबंध में थाना प्रभारी चौबेपुर अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

