बिना कागजात चल रहे ऑटो पर कार्रवाई

बिना कागजात चल रहे ऑटो पर कार्रवाई

वाराणसी (जनवार्ता)। यातायात माह के तहत यातायात पुलिस ने धनतेरस पर इंग्लिशिया लाइन चौराहे पर वाहन जांच अभियान चलाया। एडीसीपी यातायात अंशुमान मिश्रा के नेतृत्व में पहुंची टीम ने ऑटो और अन्य वाहनों के दस्तावेजों की जांच की। इस दौरान कई ऑटो बिना वैध कागजात और अनुमति पत्र के चलते मिले। पुलिस को देखकर भाग रहे कुछ चालकों को घेराबंदी कर पकड़ा गया। एसीपी यातायात प्रवीण कुमार और ट्रैफिक इंस्पेक्टर आसिफ सिद्दीकी की मौजूदगी में नियमों के तहत कार्रवाई की गई।

rajeshswari
इसे भी पढ़े   जगतपुर महाविद्यालय में मुंशी प्रेमचंद जयंती एवं नवप्रवेशी छात्रों का हुआ भव्य स्वागत
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *