दालमंडी ध्वस्तीकरण के दौरान बंदर से गिरी ईंट

दालमंडी ध्वस्तीकरण के दौरान बंदर से गिरी ईंट

बैग दुकानदार गंभीर रूप से घायल

वाराणसी (जनवार्ता)। दालमंडी चौड़ीकरण परियोजना के तहत चल रहे ध्वस्तीकरण अभियान के दौरान मंगलवार दोपहर एक हादसे में बैग व्यवसायी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है।

rajeshswari

जानकारी के अनुसार, दोपहर करीब तीन बजे मरियम अस्पताल गली स्थित जंजीरा शाह मस्जिद के पास एक जर्जर भवन का ध्वस्तीकरण किया जा रहा था। इसी दौरान छत पर एक बंदर के कूदने से ईंट नीचे गिर गई, जो वहां से गुजर रहे बैग दुकानदार चुन्नू के सिर पर आ लगी। गंभीर चोट लगने पर स्थानीय लोगों ने उन्हें ई-रिक्शा से बीएचयू ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया।

डॉक्टरों के अनुसार घायल की हालत फिलहाल स्थिर बनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई कराई।

इस संबंध में डॉ. अतुल अंजन त्रिपाठी ने लोगों और मीडिया कर्मियों से ध्वस्तीकरण क्षेत्र में प्रवेश न करने की अपील की। उन्होंने कहा कि जुलाई के अंत तक दालमंडी परियोजना के तहत तेज गति से कार्य जारी रहेगा, इसलिए सुरक्षा के मद्देनज़र बैरिकेडिंग के भीतर जाने से बचें।

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने ध्वस्तीकरण स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ करने की मांग की है। उनका कहना है कि प्रतिबंध के बावजूद कुछ लोग बैरिकेड पार कर कार्यस्थल तक पहुंच जाते हैं, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। प्रशासन से सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने की मांग की गई है।

इसे भी पढ़े   काशी कुष्ठ सेवा आश्रम में पुलिस ने असहाय वृद्धों के साथ मनाई दीपावली
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *