कैंट पुलिस ने दो घंटे में बरामद किया महिला का खोया पर्स और मोबाइल

कैंट पुलिस ने दो घंटे में बरामद किया महिला का खोया पर्स और मोबाइल

वाराणसी (जनवार्ता)। कैंट थाना अंतर्गत नदेसर चौकी प्रभारी विकास सिंह को गुरुवार को सूचना मिली कि रेनू पाठक पत्नी रवि पाठक निवासी राजा बाजार, का पर्स, मोबाइल और नकदी एक ऑटो में छूट गया था। सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई शुरू की और सर्विलांस टीम की मदद से मात्र दो घंटे में खोया हुआ सामान बरामद कर लिया। बरामद सामान को पीड़िता रेनू पाठक को सौंप दिया गया।

rajeshswari

रेनू पाठक ने कमिश्नरेट वाराणसी पुलिस की त्वरित और प्रभावी कार्रवाई के लिए हृदय से धन्यवाद व्यक्त किया। पुलिस की इस सक्रियता से आम जनता में विश्वास और सुरक्षा की भावना को और बल मिला है।

इसे भी पढ़े   Durga Puja 2023: काजू,किसमिस,बादाम इन खास चीजों से तैयार हुई मां दुर्गा की अद्भुत प्रतिमा
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *