पेंटर सोनू यादव की हत्याकांड की खबर पर पीड़ित के घर पहुंचे विधायक सुनील पटेल

पेंटर सोनू यादव की हत्याकांड की खबर पर पीड़ित के घर पहुंचे विधायक सुनील पटेल

विधायक ने डीसीपी से फोन पर की बात, परिजनों को न्याय दिलाने का दिया भरोसा

वाराणसी (जनवार्ता) । रोहनिया विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सभा टिकरी निवासी पेंटर सोनू यादव की नगवा लंका क्षेत्र के एक बॉयज हॉस्टल में गोली मारकर हत्या कर दिए जाने की खबर मिलने पर  गुरुवार को रोहनिया विधायक डॉ. सुनील पटेल टिकरी गांव में पीड़ित परिवार के घर पहुंचे। उन्होंने मृतक की पत्नी व परिजनों से मुलाकात कर ढांढस बंधाया और न्याय दिलाने तथा सरकार की तरफ से आर्थिक मदद का भरोसा दिलाया।

rajeshswari

विधायक डॉ. सुनील पटेल ने मौके पर डीसीपी काशी जोन गौरव बंसवाल से टेलीफोन पर वार्ता कर घटना की पूरी जानकारी ली। डीसीपी ने विधायक को बताया कि पुलिस मामले को गंभीरता से ले रही है और एक-दो दिन के भीतर इसका खुलासा कर दिया जाएगा।इस अवसर पर साथ मे क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. नरेंद्र पटेल, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अमित प्रधान, जिला अध्यक्ष युवा मंच मानस सिंह, गोविंद, राजकुमार वर्मा, आदर्श, श्यामबली पटेल, विनोद पटेल समेत तमाम कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़े   टिन शेड की मरम्मत के दौरान करंट लगने से युवक की मौत, पत्नी घायल
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *