हल्दी और दूब की कूची से बच्चों ने बनाई गणेश जी की अनोखी पेंटिंग

हल्दी और दूब की कूची से बच्चों ने बनाई गणेश जी की अनोखी पेंटिंग

वाराणसी (जनवार्ता)। आराजी लाइन विकासखंड के नरसड़ा-जक्खिनी स्थित वेदान्ता पब्लिक स्कूल में प्रबोधिनी फाउंडेशन के तत्वावधान में गणेश चतुर्थी पर शुद्ध हल्दी और दूब की कूची से अनोखी चित्रकारी प्रतियोगिता आयोजित की गई। ‘बुद्धि, विवेक और विघ्नहर्ता भगवान गणेश’ की थीम पर आयोजित प्रतियोगिता में नर्सरी कक्षा के 55 बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

rajeshswari

बच्चों ने पत्थर के सिलबट्टे पर पिसी शुद्ध हल्दी से तैयार हर्बल रंग और दूब की कूची का इस्तेमाल कर भगवान गणेश के चित्रों में रंग भरे। प्राकृतिक रंगों से बच्चों की रचनात्मकता देखकर मौजूद लोग भावविभोर हो गए। कार्यक्रम संयोजक श्रेया राय ने कहा कि सनातन धर्म की मूल भावना प्रकृति आधारित है, लेकिन रासायनिक पदार्थों के बढ़ते उपयोग से प्राकृतिक शुद्धता प्रभावित हो रही है। बच्चों के माध्यम से प्राकृतिक वस्तुओं के उपयोग और प्रकृति संरक्षण का संदेश देने का प्रयास किया गया।

प्रतियोगिता में शिवम बिंद ने प्रथम, कृष्णा राय ने द्वितीय, अंशिका यादव ने तृतीय, शिवांगी मिश्रा ने चतुर्थ और शुभम ने पंचम स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को आयुर्वेदिक पौधे, आंवले का मुरब्बा और कॉपी-पेंसिल देकर सम्मानित किया गया। वहीं अन्य 50 बच्चों को पौधे और कॉपी देकर प्रोत्साहित किया गया। संचालन विनय शंकर राय ने किया।

इसे भी पढ़े   एनडीआरएफ 11वीं बटालियन में तनाव प्रबंधन कार्यशाला संपन्न
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *