चोलापुर : आम तोड़ने के विवाद में मारपीट, पीड़ित परिवार ने पुलिस पर लगाया अनदेखी का आरोप

चोलापुर : आम तोड़ने के विवाद में मारपीट, पीड़ित परिवार ने पुलिस पर लगाया अनदेखी का आरोप

वाराणसी (जनवार्ता)। चोलापुर थाना क्षेत्र के उदयपुर गांव में आम तोड़ने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद के दौरान एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के घर पहुंचकर महिलाओं के साथ अभद्रता की, मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित परिवार ने मामले में पुलिस पर भी लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है।

rajeshswari

पीड़ित परिवार के अनुसार, रविवार की शाम गांव के कुछ युवक पेड़ से आम तोड़ रहे थे। मना करने पर विवाद बढ़ गया और आरोपित पक्ष के लोगों ने घर में घुसकर हमला कर दिया। परिवार का आरोप है कि बीच-बचाव करने पहुंचे अन्य सदस्यों के साथ भी मारपीट की गई। इस दौरान घर में तोड़फोड़ करने और कच्चे मकान का हिस्सा गिराने का भी आरोप लगाया गया है।

घटना के बाद पीड़ित परिवार ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया। पीड़ित पक्ष का कहना है कि थाने में शिकायत के बावजूद अब तक आरोपितों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।

मंगलवार को पीड़ित परिवार पुलिस आयुक्त कार्यालय पहुंचा और न्याय की गुहार लगाई। परिवार ने आरोपितों के खिलाफ कठोर कार्रवाई तथा सुरक्षा प्रदान करने की मांग की है। वहीं पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़े   अहमदाबाद के 26 कब्रों वाले इस रेस्टोरेंट में लोग लेते हैं चाय की चुस्की,हुसैन बनाते थे पेंटिंग
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *