बरेका में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

बरेका में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

वाराणसी (जनवार्ता)। रेलवे बोर्ड के निर्देश पर बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) में “विश्व पर्यावरण दिवस-2026” अभियान के तहत विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में मंगलवार को बरेका स्थित जलालीपट्टी मार्केट में “हम सबकी जिम्मेदारी” विषय पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया, जिसने पर्यावरण संरक्षण का प्रभावी संदेश दिया।

rajeshswari

महाप्रबंधक आशुतोष पंत के नेतृत्व में 15 मई से 5 जून तक चल रहे इस अभियान का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, ऊर्जा बचत, जलवायु परिवर्तन और सतत विकास के प्रति लोगों को जागरूक करना है। नुक्कड़ नाटक का मंचन बरेका नाट्य दल द्वारा किया गया, जिसमें कलाकारों ने जीवंत अभिनय और प्रभावशाली संवादों के माध्यम से लोगों को पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रेरित किया।

नाटक में जल संरक्षण, ऊर्जा की बचत, अधिक से अधिक वृक्षारोपण, प्लास्टिक के उपयोग में कमी तथा स्वच्छ एवं हरित वातावरण बनाए रखने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में मौजूद कर्मचारियों और स्थानीय नागरिकों ने प्रस्तुति की सराहना की।

कार्यक्रम में मुख्य संरक्षा अधिकारी जितेंद्र अग्रवाल, उप मुख्य यांत्रिक इंजीनियर/पीओएच राजेश कुमार, जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार सहित कई अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

नुक्कड़ नाटक का निर्देशन सुधाकर मनी ने किया। कलाकारों में आलोक कुमार सिंह, नीरज कुमार सिंह, सुशील कुमार त्रिपाठी, मुकेश कुमार दुबे, अविनाश कुमार सिंह, शरद कुमार श्रीवास्तव, बहादुर प्रसाद एवं अमिताभ प्रथम कुमार शामिल रहे। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता के प्रति सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया।

इसे भी पढ़े   तामेश्वरनाथ धाम बनेगा भव्य कॉरिडोर, 475 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *