चौबेपुर के गौरडी में मूर्तियाँ खंडित: बुद्ध-बाबा साहब की प्रतिमाएँ तोड़ीं, मौके पर भारी पुलिस बल

चौबेपुर के गौरडी में मूर्तियाँ खंडित: बुद्ध-बाबा साहब की प्रतिमाएँ तोड़ीं, मौके पर भारी पुलिस बल

चौबेपुर (जनवार्ता)
इलाके के गौरडी गाँव में शनिवार को एक सनसनीखेज वारदात ने पूरे क्षेत्र को हिलाकर रख दिया। अज्ञात शरारती तत्वों ने गाँव में स्थित भगवान बुद्ध, डॉ. भीमराव अम्बेडकर और अन्य प्रतिमाओं को बेरहमी से तोड़ दिया। इस घटना ने आम लोगों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुँचाई है और पूरे इलाके में दहशत व रोष का माहौल पैदा कर दिया है।ग्रामीणों का आक्रोश, नारेबाजी से गूँजा गाँव
घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। उन्होंने जमकर नारेबाजी करते हुए प्रशासन से सख्त कार्रवाई की माँग की। आक्रोश इतना बढ़ा कि पुलिस को ग्रामीणों को समझाने-बुझाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।

rajeshswari


स्थानीय निवासी राजकुमार भारतीय ने बताया कि शनिवार सुबह जब लोगों ने यह हृदयविदारक दृश्य देखा तो स्तब्ध रह गए। उन्होंने कहा, “भगवान बुद्ध और बाबा साहब की 3 से 4 फीट ऊँची मूर्ति पूरी तरह तोड़ दी गई, वहीं माँ काली और शंकर भगवान की करीब 1 फीट की प्रतिमा भी बुरी तरह खंडित थी।”एसीपी सारनाथ ने संभाला मोर्चा।


घटना की गंभीरता को देखते हुए एसीपी सारनाथ स्वयं मौके पर पहुँचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस मामले में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है।सबसे अहम बात उन्होंने ग्रामीणों को भरोसा दिया कि क्षतिग्रस्त मूर्तियों के स्थान पर जल्द ही नई प्रतिमाएँ मँगाई जा रही हैं, ताकि लोगों की भावनाओं को पूरा सम्मान दिया जा सके।


एसीपी ने कहा, “हम सीसीटीवी कैमरों और गुप्त सूचनाओं के आधार पर आरोपियों को चिह्नित कर रहे हैं। इन दुष्कर्मियों को बख्शा नहीं जाएगा। गिरफ्तारी अब कुछ ही घंटों की बात है।”

इसे भी पढ़े   भुआवलपुर में लगा निःशुल्क नेत्र जांच शिविर


इस बयान ने ग्रामीणों को कुछ हद तक संतुष्ट किया, लेकिन लोगों का गुस्सा अभी भी बरकरार है।तनाव के बीच पुलिस तैनाती,घटना के बाद पुलिस ने गाँव में अतिरिक्त बल तैनात कर दिया है ताकि किसी अप्रिय स्थिति से बचा जा सके। प्रशासनिक टीम लगातार गाँव में गश्त कर रही है और हर संदिग्ध गतिविधि पर नज़र रखी जा रही है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यह वारदात जानबूझकर सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की साजिश हो सकती है। वे पुलिस से पूरी निष्पक्ष जाँच की माँग कर रहे हैं। प्रशासन ने शांति बनाए रखने की अपील की है और स्थिति पर पूरी निगाह रखी जा रही है।

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *