सेवा संकल्प अभियान में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया रक्तदान
वाराणसी (जनवार्ता) । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी की ओर से चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान-2026 के तहत गुरुवार को ईएसआईसी अस्पताल एवं दीनदयाल चिकित्सालय, पांडेयपुर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए रक्तदान किया और सेवा व समर्पण का संकल्प दोहराया।

इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। रक्तदान शिविर में युवाओं और पार्टी कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की तथा समाजहित में रक्तदान को महत्वपूर्ण सेवा बताया।
कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता अरविन्द सिंह, जिला महामंत्री संजय सोनकर, संदीप रघुवंशी, मदन दुबे, संदीप त्रिपाठी सहित भारतीय जनता पार्टी के अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

