जनता दर्शन में डीएम ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं

जनता दर्शन में डीएम ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं

समयबद्ध और संतोषजनक निस्तारण के दिए निर्देश

वाराणसी (जनवार्ता)। जिलाधिकारी सत्येन्द्र कुमार ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट में आयोजित जनता दर्शन में लोगों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का त्वरित, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही या गलत रिपोर्ट लगाए जाने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
जिलाधिकारी ने कहा कि प्रत्येक पीड़ित की समस्या को संवेदनशीलता के साथ सुनते हुए निर्धारित समय सीमा के भीतर उसका संतोषजनक समाधान किया जाए, ताकि फरियादियों को बार-बार कलेक्ट्रेट या तहसील के चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे प्रतिदिन सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक अपने कार्यालय में उपस्थित रहकर जनसुनवाई करें तथा गंभीर मामलों का मौके पर पहुंचकर समाधान सुनिश्चित करें।
उन्होंने अधिकारियों को आईजीआरएस पोर्टल पर दर्ज शिकायतों की प्रतिदिन समीक्षा करने और लंबित प्रकरणों का स्वयं संज्ञान लेकर शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश भी दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि जनता की शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण समाधान प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

rajeshswari
इसे भी पढ़े   काशी जोन : तीन चौकी प्रभारियों को नयी जिम्मेदारी
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *