अपराधियों का खौफ खत्म, अपराधों में आई कमी : डीजीपी राजीव कृष्ण

अपराधियों का खौफ खत्म, अपराधों में आई कमी : डीजीपी राजीव कृष्ण

वाराणसी (जनवार्ता)। उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) राजीव कृष्ण ने दावा किया है कि प्रदेश में अपराधियों के हौसले पस्त हुए हैं और पिछले कुछ वर्षों में अपराधों में उल्लेखनीय कमी दर्ज की गई है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में अपराध और अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर लगातार प्रभावी ढंग से काम किया जा रहा है।

rajeshswari


रविवार को पुलिस लाइन में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ सुरक्षा, अपराध नियंत्रण, अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई और यातायात व्यवस्था समेत विभिन्न विषयों पर समीक्षा बैठक के बाद आयोजित प्रेसवार्ता में डीजीपी ने कहा कि प्रदेश में महिलाओं, व्यापारियों और आम नागरिकों में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है, जो पुलिसिंग की सबसे बड़ी सफलता है।


उन्होंने बताया कि मिशन शक्ति अभियान के तहत पिछले वर्ष शारदीय नवरात्रि के दौरान प्रत्येक जनपद के सभी थानों में ‘मिशन शक्ति केंद्र’ स्थापित किए गए थे, जिनके सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं।
प्रतिबंधित कफ सिरप तस्करी से जुड़े आरोपी शुभम जायसवाल के संबंध में पूछे गए प्रश्न पर डीजीपी ने कहा कि आवश्यक न्यायिक प्रक्रिया पूरी की जा रही है। संबंधित दस्तावेज प्राप्त कर केंद्रीय एजेंसियों के माध्यम से कार्रवाई आगे बढ़ाई गई है और जल्द ही उसे भारत लाने की प्रक्रिया पूरी होने की उम्मीद है।


साइबर अपराधों पर उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में प्रभावी अभियान चलाया जा रहा है। लोगों को जागरूक करने के साथ-साथ साइबर अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है। सोशल मीडिया के माध्यम से भय या दहशत फैलाने वालों पर भी कानूनी कार्रवाई की जा रही है। स्थानीय स्तर पर लोगों को धमकाने वाले असामाजिक तत्वों पर निगरानी रखी जा रही है ताकि नागरिक सुरक्षित माहौल में रह सकें।
डीजीपी ने कहा कि भारत में डिजिटल भुगतान व्यवस्था बेहद सुलभ और व्यापक है, इसलिए साइबर अपराधों पर नियंत्रण के लिए विशेष सतर्कता बरती जा रही है। उन्होंने बताया कि बैठक में काशी की यातायात व्यवस्था पर भी विस्तार से चर्चा हुई है और आने वाले दिनों में यातायात सुधार के लिए विशेष कदम उठाए जाएंगे।

इसे भी पढ़े   कल आजमगढ़ में जनसभा करेंगे मुख्यमंत्री योगी,वाराणसी में मंडलीय समीक्षा बैठक
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *