जंसा में जनहित संकल्प पार्टी का चुनावी कार्यालय खुला

जंसा में जनहित संकल्प पार्टी का चुनावी कार्यालय खुला

वाराणसी (जनवार्ता)। विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच जनहित संकल्प पार्टी ने गुरुवार को जंसा के दिनदासपुर गांव में अपना चुनावी कार्यालय खोल दिया। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. आर.एस. पटेल ने कार्यालय का उद्घाटन किया।

rajeshswari


उन्होंने बताया कि पार्टी वाराणसी की रोहनिया और सेवापुरी विधानसभा सीटों से अपने प्रत्याशी उतारेगी। साथ ही प्रदेश की अन्य विधानसभा सीटों पर भी चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी बेरोजगारों को रोजगार, किसानों के अधिकार और महिलाओं की सुरक्षा जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाएगी। कार्यक्रम में पार्टी के विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इसे भी पढ़े   जगतपुर इंटर कॉलेज में 63 लाख की लागत से बनने वाली प्रयोगशाला का विधायक ने किया शिलान्यास
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *