बाबा विश्वनाथ के दरबार पहुंचे सीएम योगी, काल भैरव का भी किया दर्शन

बाबा विश्वनाथ के दरबार पहुंचे सीएम योगी, काल भैरव का भी किया दर्शन

वाराणसी (जनवार्ता)। श्रावण मास के पहले दिन गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्री काशी विश्वनाथ धाम पहुंचकर बाबा विश्वनाथ का विधि-विधान से जलाभिषेक और पूजन किया। इसके बाद उन्होंने श्री काल भैरव मंदिर में दर्शन-पूजन कर आरती में भाग लिया।

rajeshswari


सावन के पहले दिन काशी विश्वनाथ धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। जलाभिषेक और दर्शन के लिए भक्त सुबह से ही लंबी कतारों में लगे रहे। भीड़ को देखते हुए मंदिर प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा व यातायात के विशेष इंतजाम किए। मंदिर परिसर में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहा और विशेष रूट प्लान लागू किया गया।
श्रावण मास में आम श्रद्धालुओं की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए मंदिर प्रशासन ने वीआईपी और प्रोटोकॉल दर्शन पर रोक लगा रखी है। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से निर्धारित मार्गों का पालन करने और सुरक्षा व्यवस्था में सहयोग की अपील की है।

इसे भी पढ़े   गंगा उफान पर, काशी के कई मंदिर जलमग्न
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *