डेनमार्क से आए विदेशी छात्रों का नागेपुर में जोरदार स्वागत, आदर्श गांव का देखा विकास-

डेनमार्क से आए विदेशी छात्रों का नागेपुर में जोरदार स्वागत, आदर्श गांव का देखा विकास-

(डेनमार्क के हसेरिस जिमनैजियम कॉलेज से आये 41 सदस्यों का दल पहुंचा आदर्श गांव नागेपुर)–

rajeshswari

विदेशी छात्रों ने ग्रामवासियों संग पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

मिर्जामुराद । डेनमार्क से आये 41 विदेशी छात्रों का दल शुक्रवार को प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम नागेपुर का शैक्षणिक भ्रमण किया। लोक समिति आश्रम में आयोजित स्वागत समारोह में लोक समिति संयोजक नन्दलाल मास्टर और ग्राम प्रधान मुकेश कुमार के नेतृत्व में लोक समिति कार्यकर्ताओं ने सभी मेहमानों को माला पहनाकर,अंगवस्त्र देकर स्वागत किया गया। शैक्षणिक भ्रमण के दौरान मेहमानों ने लोक समिति के ज़रिए नागेपुर के लोक समिति आश्रम,आशा सामाजिक विद्यालय, नन्दघर, कृषक प्रशिक्षण केंद्र, यात्री प्रतीक्षालय, अम्बेडकर पार्क और गांव मे बने इज़्ज़तघर (शौचालय) को देखा। इस दौरान विदेशी सैलानियों ने गांव की लड़कियों, महिलाओं और नवयुवकों से मिले। उन्होंने गांव की लड़कियों और महिलाओं के साथ यूरोप व भारत में उनके शिक्षा और सामाजिक स्थिति पर खूब अनुभव बांटे। जब गांव की कई लड़कियों ने जब यह कहा कि वे कम उम्र में शादी नहीं करना चाहती और अपनी पढ़ाई करके अपने पैरों पर खड़ा होना चाहती है, उनका यह जवाब सुनकर वे बहुत उत्साहित हुए। मेहमानों में डेनमार्क के हसेरिस जिमनैजियम कॉलेज से आये से आये प्रोफेसर ओले द्रुब, अन्ने मेजिन, क्रिस्फर ने अपने विचार रखे।


इस दौरान लोक समिति आश्रम में छात्रों संग बेहतर शिक्षा व्यवस्था और पर्यावरण संरक्षण पर कार्यशाला आयोजित किया गया. वक्ताओं ने कहा कि पूरी दुनिया जल संकट और ग्लोबल वार्मिंग से जूझ रही है ऐसे में हम सभी को आधुनिक विकास के साथ साथ अपनी संस्कृति और पर्यावरण को बचाना जरूरी है. मेहमानों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर गांव में पौधरोपण करके पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान सभी विदेशी छात्रों ने आपस में जन सहयोग एकत्रित करके आशा सामाजिक स्कूल के सभी 280 छात्रों को जूता मोजा उपहार में दिया.

इसे भी पढ़े   छत्तीसगढ़ में ऐतिहासिक क्षण: 208 नक्सलियों ने 153 हथियारों के साथ थामा संविधान का सहारा, मुख्यधारा में लौटे


कार्यक्रम में मुख्यरूप से ग्राम प्रधान मुकेश कुमार ,नीरज,साक्षी,रंजूसिंह,तानिया,सोनी,अनीता,मनीषा, शिवकुमार,रामबचन,श्यामसुंदर मास्टर,सुनील, आशीष,विद्या, शमा बानो, मंजीता,ज्योति,सीमा,मनीष आदि लोग मौजूद रहे. स्वागत लोक समिति संयोजक नन्दलाल मास्टर संचालन नन्दन उपाध्याय ने किया

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *