6 जुलाई से शुरू होगा जुलाई माह का मुफ्त राशन वितरण, अंत्योदय कार्डधारकों को तीन माह की चीनी भी मिलेगी

6 जुलाई से शुरू होगा जुलाई माह का मुफ्त राशन वितरण, अंत्योदय कार्डधारकों को तीन माह की चीनी भी मिलेगी

वाराणसी (जनवार्ता)। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (एनएफएसए) के तहत जुलाई माह के निशुल्क राशन का वितरण 6 जुलाई से 20 जुलाई तक किया जाएगा। जिला पूर्ति अधिकारी कृष्ण वल्लभ ने बताया कि खाद्य आयुक्त के निर्देशानुसार अंत्योदय और पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को निर्धारित अवधि में राशन उपलब्ध कराया जाएगा।
अंत्योदय कार्डधारकों को प्रति कार्ड 35 किलोग्राम खाद्यान्न निशुल्क मिलेगा, जिसमें 10 किलोग्राम गेहूं और 25 किलोग्राम चावल शामिल है। इसके साथ ही अप्रैल, मई और जून माह के लिए प्रति अंत्योदय कार्ड तीन किलोग्राम चीनी 54 रुपये की निर्धारित कीमत पर वितरित की जाएगी।
पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को प्रति यूनिट पांच किलोग्राम खाद्यान्न मिलेगा, जिसमें एक किलोग्राम गेहूं और चार किलोग्राम चावल शामिल रहेगा।
राशन वितरण प्रतिदिन सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक तथा दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक ई-पॉस मशीन के माध्यम से किया जाएगा। चीनी वितरण में पोर्टेबिलिटी की सुविधा उपलब्ध नहीं होगी, इसलिए लाभार्थियों को अपनी निर्धारित उचित दर की दुकान से ही चीनी प्राप्त करनी होगी।
जिला पूर्ति अधिकारी ने सभी पात्र कार्डधारकों से निर्धारित अवधि के भीतर राशन और चीनी प्राप्त करने की अपील की है।

rajeshswari
इसे भी पढ़े   काशी में जुटेंगे प्रदेश के युवा हैंडबॉल सितारे, इंडो-नेपाल चैंपियनशिप के लिए 11 खिलाड़ियों का चयन
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *