वाराणसी की जलापूर्ति व्यवस्था पर बढ़ा दबाव: भदैनी पम्पिंग स्टेशन के कई पम्प खराब, गंगा से पानी लाने वाली पाइपलाइन भी जाम

वाराणसी की जलापूर्ति व्यवस्था पर बढ़ा दबाव: भदैनी पम्पिंग स्टेशन के कई पम्प खराब, गंगा से पानी लाने वाली पाइपलाइन भी जाम

वाराणसी (जनवार्ता)। शहर की जलापूर्ति व्यवस्था का प्रमुख केंद्र भदैनी रॉ वाटर पम्पिंग स्टेशन इन दिनों तकनीकी समस्याओं से जूझ रहा है। पुराने कुएं के अधिकांश लिफ्टिंग पम्प खराब होने और गंगा से कुओं तक पानी लाने वाली पाइपलाइन के जाम होने से जलापूर्ति व्यवस्था पर दबाव बढ़ गया है। हालांकि जलकल विभाग का दावा है कि फिलहाल शहर में जलापूर्ति प्रभावित नहीं होगी।

rajeshswari


भदैनी स्थित रॉ वाटर पम्पिंग स्टेशन पर जल निगम और पंजाब की एक निजी कंपनी द्वारा एक पुराने तथा दो नए कुओं में कुल नौ पम्प लगाए गए हैं। पुराने कुएं में लगे चार पम्पों में से तीन खराब हैं और उनकी मरम्मत जारी है। फिलहाल केवल एक पम्प के सहारे पानी लिफ्ट किया जा रहा है।


जानकारी के अनुसार, करीब तीन वर्ष पहले जल निगम के माध्यम से जालंधर की कंपनी ने गंगा के निचले जलस्तर तक पहुंचने वाले दो नए कुओं का निर्माण कराया था। पहले नए कुएं में चार पम्प लगाए गए थे, जबकि दूसरे कुएं में एक पम्प स्थापित है। दूसरे कुएं का पम्प भी अक्सर खराब रहता है और शनिवार तक उसकी मरम्मत पूरी नहीं हो सकी थी।


उधर, गंगा से कुओं तक पानी पहुंचाने वाली तीनों पाइपलाइनें भी जाम हो गई हैं, जिससे पानी का प्रवाह कम हो गया है। पाइपलाइन की सफाई के लिए संबंधित कंपनी को पत्र भेजा गया है। कंपनी के अधिकारियों का कहना है कि पाइपलाइन की सफाई उनकी जिम्मेदारी नहीं, बल्कि जल निगम और जलकल विभाग के दायरे का कार्य है। उन्होंने यह भी बताया कि कंपनी का संचालन एवं अनुरक्षण (ओ एंड एम) अनुबंध मई 2026 में समाप्त हो चुका है और फिलहाल वह केवल सहयोग के तौर पर तकनीकी सहायता दे रही है।

इसे भी पढ़े   ई-रिक्शा चालकों को मिली रिफ्लेक्टर जैकेट


इधर, भदैनी जलकल परिसर में एक पम्प शॉर्ट सर्किट के कारण जल गया। इसके बावजूद जलकल विभाग ने भरोसा दिलाया है कि जलापूर्ति बाधित नहीं होगी। जलकल सचिव राम अवतार ने बताया कि गंगा का पानी लिफ्ट करने के लिए चार पम्प लगे हैं, जिनमें सामान्य परिस्थितियों में केवल दो पम्प ही संचालित किए जाते हैं। इसलिए वैकल्पिक व्यवस्था के चलते फिलहाल जलापूर्ति पर कोई असर नहीं पड़ने दिया जाएगा।

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *