वरिष्ठ आईएएस नितिन रमेश गोकार्ण बने राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा बोर्ड के अध्यक्ष

वरिष्ठ आईएएस नितिन रमेश गोकार्ण बने राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा बोर्ड के अध्यक्ष

नई दिल्ली ( जनवार्ता)। भारत सरकार ने वरिष्ठ आईएएस अधिकारी नितिन रमेश गोकार्ण को राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा बोर्ड (National Road Safety Board) का अध्यक्ष नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति को देश में सड़क सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

rajeshswari

नितिन रमेश गोकार्ण उत्तर प्रदेश और केंद्र सरकार में कई महत्वपूर्ण प्रशासनिक पदों पर सफलतापूर्वक दायित्व निभा चुके हैं। अपने कुशल प्रशासन, पारदर्शी कार्यशैली और जनहितैषी दृष्टिकोण के कारण वे एक लोकप्रिय एवं सम्मानित अधिकारी के रूप में जाने जाते हैं। विभिन्न विभागों में उनके नेतृत्व और प्रशासनिक अनुभव को देखते हुए उनकी यह नियुक्ति विशेष महत्व रखती है।

अपनी नियुक्ति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए गोकार्ण ने कहा कि यह दायित्व उनके लिए गौरव, विनम्रता और उत्तरदायित्व का विषय है। उन्होंने इसे राष्ट्रसेवा का एक नया अवसर बताते हुए कहा कि सड़क सुरक्षा केवल नियमों और प्रवर्तन तक सीमित नहीं है, बल्कि जन-जागरूकता, सुरक्षित अवसंरचना, जिम्मेदार नागरिक व्यवहार, तकनीकी उत्कृष्टता और विभिन्न संस्थाओं के प्रभावी समन्वय का सामूहिक प्रयास है।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इन सभी पहलुओं पर समन्वित रूप से कार्य कर देश में सड़क दुर्घटनाओं में उल्लेखनीय कमी लाई जा सकती है और सुरक्षित सड़क परिवेश का निर्माण किया जा सकता है।

गोकार्ण ने इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए भारत सरकार द्वारा उन पर जताए गए विश्वास के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने अपने वरिष्ठों, सहयोगियों, मार्गदर्शकों, मित्रों और परिवारजनों का भी धन्यवाद देते हुए कहा कि उनके सहयोग और शुभकामनाओं ने उनकी सार्वजनिक सेवा की यात्रा को निरंतर प्रेरित किया है।

इसे भी पढ़े   एसएमएस में एआई, डिज़ाइन थिंकिंग व एनालिटिक्स पर सात दिवसीय एफडीपी शुरू

उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि वे इस दायित्व का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, निष्पक्षता और समर्पण के साथ कर सकें तथा देश में सड़क सुरक्षा को सुदृढ़ बनाने की दिशा में सार्थक योगदान दे सकें। साथ ही उन्होंने सभी नागरिकों से स्नेह, आशीर्वाद और शुभकामनाओं की अपेक्षा भी व्यक्त की।

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *