मंदिर का ताला तोड़कर सोने-चांदी के आभूषण चोरी

मंदिर का ताला तोड़कर सोने-चांदी के आभूषण चोरी

चौबेपुर (जनवार्ता): स्थानीय थाना क्षेत्र के हड़ीयाडीह गांव में सोमवार की शाम मंदिर में चोरी की घटना प्रकाश में आई। मिली जानकारी के अनुसार गांव निवासी धर्मा देवी ने बताया कि वह प्रतिदिन सुबह-शाम मंदिर में पूजा करती हैं। सोमवार की शाम भी वह प्रतिदिन की भांति पूजा करने गईं तो मंदिर के गेट का ताला टूटा हुआ मिला। मौके से मां के श्रृंगार का सोने का मंटीका व मुकुट तथा चांदी का पायल चोरी हो गया।

rajeshswari

वहीं, घटना की सूचना गांव प्रशासक ने स्थानीय थाने पर लिखित रूप में दी तथा 112 पर भी सूचना दी। सूचना मिलते ही 112 पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

वहीं, जनवार्ता प्रतिनिधि ने थाना प्रभारी चौबेपुर अनिल कुमार शर्मा से संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन उन्होंने जनवार्ता प्रतिनिधि का फोन उठाना मुनासिब नहीं समझा।

इसे भी पढ़े   संदहा चौराहे पर कांग्रेसजनों ने मनाई गांधी-शास्त्री जयंती, गिरीश चंद्र पांडे गुड्डू रहे केंद्र में
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *