न्याय की गुहार लेकर डीएम की चौखट पर धरना दे रही विवाहिता

न्याय की गुहार लेकर डीएम की चौखट पर धरना दे रही विवाहिता

ससुराल में रखवाने और बच्चे को वापस दिलाने की मांग

वाराणसी (जनवार्ता)। वैवाहिक विवाद में न्याय और कार्रवाई की मांग को लेकर एक विवाहिता जिलाधिकारी कार्यालय पहुंची और चौखट पर धरने पर बैठ गई। तरना स्थित यमुनानगर कॉलोनी निवासी वृद्धि रघुवंशी पत्नी अनुराग सिंह ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए मारपीट, गाली-गलौज, उत्पीड़न और गंभीर आरोप लगाते हुए अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई है। उनका मायका चौबेपुर क्षेत्र के टेकुरी गांव में है।

rajeshswari

विवाहिता का आरोप है कि उसने 31 अगस्त को शिवपुर थाने में प्रार्थना पत्र देकर पति व ससुराल वालों पर दहेज के लिए मारपीट और गाली-गलौज करने की शिकायत की थी। आरोप है कि उसके जेठ ने अश्लील हरकत की तथा उस पर गर्भपात के लिए दबाव बनाया। साथ ही उसके बच्चे को जबरन अपने पास रखकर उसे घर से निकाल दिया गया।

वृद्धि का आरोप है कि जेठ के अधिवक्ता होने के कारण पुलिस पर प्रभाव डालकर मामले में कार्रवाई नहीं होने दी गई। थाने से न्याय नहीं मिलने पर उसने 21 सितंबर को पुलिस आयुक्त से मिलकर लिखित शिकायत की। आरोप है कि इसकी जानकारी होने के बाद उसके जेठ ने कैंट थाने में उसके विरुद्ध गंभीर धाराओं में फर्जी मुकदमा दर्ज करा दिया।

विवाहिता ने जिलाधिकारी से मामले की निष्पक्ष जांच कराकर फर्जी मुकदमा दर्ज कराने वालों के विरुद्ध कार्रवाई, अपने बच्चे को वापस दिलाने तथा उसे ससुराल में सम्मानपूर्वक रखवाने की मांग की है। उसने अधिकारियों से कहा कि उसे न्याय नहीं मिला तो वह अपनी लड़ाई जारी रखेगी।

इसे भी पढ़े   वाराणसी : यातायात माह-2025 के तहत पुलिस लाइन चौराहे पर बाइक सवारों को हेलमेट भेंट कर दिलाई सुरक्षा की शपथ
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *