6000 वर्गफुट के अत्याधुनिक ‘संस्कृति मण्डपम्’ का भव्य लोकार्पण

6000 वर्गफुट के अत्याधुनिक ‘संस्कृति मण्डपम्’ का भव्य लोकार्पण

वाराणसी (जनवार्ता)। अस्सी-भदैनी स्थित जे.एम. गोयनका संस्कृत महाविद्यालय के सिद्धेश्वर महादेव परिसर में सोमवार को 6000 वर्गफुट के अत्याधुनिक वातानुकूलित बहुउद्देशीय ‘संस्कृति मण्डपम्’ का लोकार्पण हुआ। जिसमें बालव्यास श्रीकांत शर्मा ने मण्डप का लोकार्पण कर उपस्थित लोगों को आशीर्वचन प्रदान किया। वही संस्थान की ओर से उनका माल्यार्पण, अंगवस्त्रम एवं स्मृति चिह्न भेंट कर स्वागत किया गया।

rajeshswari

इस दौरान युवा समाजसेवी गौरव राठी ने कहा कि यह प्रांगण केवल भवन नहीं, बल्कि धर्म, शिक्षा, संस्कृति और समाजसेवा का जीवंत केंद्र है। नवनिर्मित मण्डप में विवाह, श्रीमद्भागवत कथा, रामकथा, शिवपुराण कथा, रुद्राभिषेक, यज्ञ-हवन, सत्संग, उपनयन, नामकरण, सेमिनार और सम्मान समारोह आयोजित किए जा सकेंगे। जहाँ परिसर में 15 हजार वर्गफुट का हरित लॉन, पर्याप्त पार्किंग तथा शांत एवं आध्यात्मिक वातावरण की सुविधा है। कार्यक्रम का संचालन उपमंत्री लोकेंद्र करवा ने किया। जबकि संयुक्त मंत्री गौरीशंकर नेवर ने अतिथियों का स्वागत तथा अनिल झवर ने धन्यवाद ज्ञापन दिया। इस अवसर पर गोवर्धन लाल झवर, प्रेम प्रकाश कपूर, नवरतन राठी, संजीव शाह सहित अन्य समाजसेवी, शिक्षाविद उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़े   संस्कृत विश्वविद्यालय में 30 दुर्लभ ग्रंथों के पुनर्मुद्रण को मंजूरी
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *