जीआरपी कैंट पुलिस ने आधे घंटे में बरामद की 13 वर्षीय गुमशुदा बच्ची

जीआरपी कैंट पुलिस ने आधे घंटे में बरामद की 13 वर्षीय गुमशुदा बच्ची

वाराणसी (जनवार्ता)। जीआरपी कैंट थाना पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घर से नाराज होकर वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन पहुंची 13 वर्षीय बच्ची को सूचना मिलने के महज 30 मिनट के भीतर सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया।

rajeshswari

पुलिस के अनुसार, गुरुवार को बच्ची के पिता ने सूचना दी कि उनकी 13 वर्षीय बेटी घर से नाराज होकर कैंट रेलवे स्टेशन चली गई है। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक रजोल नागर ने टीम गठित कर बच्ची की तलाश शुरू कराई। टीम ने स्टेशन के विभिन्न प्लेटफॉर्म, प्रतीक्षालय, प्रवेश-निकास द्वार और अन्य संभावित स्थानों पर तलाश की। साथ ही सीसीटीवी कैमरों की मदद से भी बच्ची की खोज की गई।

तलाशी के दौरान बच्ची सकुशल सर्कुलेटिंग एरिया के सिगरा साइड में घूमती हुई दिखाई दी। पुलिस टीम ने उसे सुरक्षित संरक्षण में लेकर उसके पिता को बुलाया। पिता ने बच्ची की पहचान की, जिसके बाद उसे सकुशल परिजनों को सौंप दिया गया।

जीआरपी कैंट पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई पर बच्ची के परिजनों ने पुलिस टीम और पुलिस प्रशासन के प्रति आभार जताया। बच्ची को बरामद करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक रजोल नागर, उपनिरीक्षक अखिलेश मिश्रा, हेड कांस्टेबल अश्वनी कुमार सिंह और महिला कांस्टेबल संगम सिंह शामिल रहे।

इसे भी पढ़े   अश्विनी-शिवदयाल की जोड़ी ने जीता पुरुष युगल खिताब
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *