आशा पब्लिक स्कूल लौटानी में हवलदार यादव का परचम, प्रधानाचार्य रचना यादव बोलीं- ‘गर्व है’, पत्रकार दुर्गेश कुमार यादव ने भतीजे को सम्मानित किया
चौबेपुर (जनवार्ता):
स्थानीय थाना क्षेत्र के आशा पब्लिक स्कूल, लौटानी, वाराणसी ने इस वर्ष सीबीएसई हाईस्कूल परीक्षा में धमाकेदार प्रदर्शन किया है। स्कूल के छात्र हवलदार यादव ने 92% अंक प्राप्त कर पूरे स्कूल में प्रथम स्थान हासिल किया है।विद्यालय की प्रधानाचार्य रचना यादव ने बताया कि इस साल स्कूल का परिणाम बहुत अच्छा रहा। उन्होंने कहा, “हवलदार ने कठिन परिश्रम से यह सफलता पाई है। उसकी मेहनत और लगन सराहनीय है। पूरे स्कूल को उस पर गर्व है।”प्रधानाचार्य ने यह भी बताया कि हवलदार यादव ने अंग्रेजी और विज्ञान में शानदार प्रदर्शन किया है। स्कूल प्रबंधन समिति ने उन्हें सम्मानित करने की घोषणा की है।स्थानीय लोगों ने भी इस सफलता पर खुशी जताई है। हवलदार यादव ने कहा, “मेरी सफलता में शिक्षकों और माता-पिता का बड़ा हाथ है। आगे मैं इंजीनियरिंग की पढ़ाई करना चाहता हूँ।”विदित हो कि सीबीएसई बोर्ड ने हाल ही में हाईस्कूल के परिणाम घोषित किए थे। आशा पब्लिक स्कूल लौटानी, वाराणसी का यह प्रदर्शन पूरे क्षेत्र के लिए प्रेरणा स्रोत बना हुआ है।
वहीं, जनवार्ता प्रतिनिधि दुर्गेश कुमार यादव ने अपने भतीजे हवलदार यादव की इस उपलब्धि पर उनका मुंह मीठा कराकर उज्ज्वल भविष्य के लिए भगवान से प्रार्थना की। इस मौके पर परिवार और स्थानीय लोगों ने हर्ष जताया।


