शिवपुर में विश्व हिंदू कल्याण परिषद के मंडलीय कार्यालय का उद्घाटन

शिवपुर में विश्व हिंदू कल्याण परिषद के मंडलीय कार्यालय का उद्घाटन

वाराणसी (जनवार्ता)। शिवपुर क्षेत्र में विश्व हिंदू कल्याण परिषद के मंडलीय कार्यालय का रविवार को राष्ट्रीय संयोजक करुणेश पांडेय ने उद्घाटन किया। इस अवसर पर आयोजित समारोह में संगठन के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और बड़ी संख्या में सदस्यों ने भाग लिया।

rajeshswari

मुख्य अतिथि करुणेश पांडेय ने कहा कि परिषद का उद्देश्य हिंदू समाज को संगठित करना, सामाजिक समरसता को बढ़ावा देना तथा जरूरतमंद लोगों के विकास और सहयोग के लिए कार्य करना है। उन्होंने कहा कि संगठित समाज ही सशक्त राष्ट्र की नींव होता है। उन्होंने बताया कि संगठन वर्तमान में देश के 23 राज्यों और 9 देशों में सक्रिय है तथा हिंदू समाज को जोड़ने के उद्देश्य से ‘हिंदू जोड़ो यात्रा’ भी संचालित कर रहा है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय संस्था प्रभारी संदीप जायसवाल ने कहा कि वर्तमान समय में हिंदू समाज की एकजुटता पहले से अधिक आवश्यक है। उन्होंने कहा कि संगठन समाजहित के विभिन्न कार्यों के माध्यम से लोगों को जोड़ने का प्रयास कर रहा है। इस दौरान राष्ट्रीय संयोजक ने संगठन के नव-मनोनीत पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र भी प्रदान किए।

कार्यक्रम में जिला प्रभारी आशुतोष जायसवाल, जिला महामंत्री शैलेश सिंह, जिला उपाध्यक्ष परमानंद गुप्ता (मिंटू), सुदीप बनर्जी, आशीष अग्रहरी, सुखदेव राय, आलोक रंजन, प्रवीण श्रीवास्तव, अजय सिंह, महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष शुभ्रा मिश्रा, जिला प्रभारी रचना सिंह, जिला उपाध्यक्ष प्रतिभा त्रिवेदी, जिला महामंत्री चांदनी, महामंत्री अनिल विश्वकर्मा, रोली मनखंड सहित सैकड़ों पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़े   डोमराजा परिवार ने की 'मसाने की होली' पर  रोक लगाने की मांग
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *