सेवा संकल्प शिविर में योजनाओं की जानकारी

सेवा संकल्प शिविर में योजनाओं की जानकारी

मंत्री ने कराया गोद भराई और अन्नप्राशन

वाराणसी (जनवार्ता)। आराजी लाइन ब्लॉक परिसर में सेवा संकल्प अभियान के तहत बहुउद्देशीय सेवा शिविर का आयोजन किया गया। खंड विकास अधिकारी सुरेंद्र सिंह यादव की देखरेख में आयोजित शिविर का शुभारंभ राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

rajeshswari

राज्य मंत्री ने शिविर में विभिन्न विभागों की ओर से लगाए गए स्टालों का अवलोकन किया और वहां उपलब्ध जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने गर्भवती महिलाओं की गोद भराई और नन्हे-मुन्ने बच्चों का अन्नप्राशन भी कराया। उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य पात्र लोगों तक सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ पहुंचाना है। ऐसे शिविरों से लोगों को एक ही स्थान पर विभिन्न योजनाओं की जानकारी और सुविधाएं मिलती हैं।

ब्लॉक प्रमुख नगीना सिंह पटेल ने शासन की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर जोर दिया। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि डॉ. महेंद्र सिंह पटेल ने कहा कि जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के साथ जनसेवा के माध्यम से समाज के सर्वांगीण विकास के लिए प्रयास जारी रहेगा। इस अवसर पर प्रदेश मंत्री राकेश बिंद, क्षेत्रीय मंत्री प्रवीण सिंह गौतम, संजीव सिंह, बाबू विश्वकर्मा, राजू वर्मा, अजय विश्वकर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

इसे भी पढ़े   डीडीयू जंक्शन : मालगाड़ी के इंजन पर चढ़ते ही हाईटेंशन की चपेट में आया युवक, मौके पर ही मौत
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *