लंबित विवेचनाओं की एसीपी पिंडरा ने की समीक्षा

लंबित विवेचनाओं की एसीपी पिंडरा ने की समीक्षा

महिला सुरक्षा पर विशेष जोर

वाराणसी (जनवार्ता)। एसीपी पिंडरा प्रशांत सिंह ने गुरुवार को थाना सिंधौरा में अर्दली रूम आयोजित कर लंबित विवेचनाओं की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने एक-एक कर लंबित मामलों की प्रगति की जानकारी ली और विवेचनाओं को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए।

rajeshswari

एसीपी ने पुलिसकर्मियों को साइबर अपराध की रोकथाम को लेकर सतर्क रहने तथा साइबर अपराध से संबंधित मामलों में प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। इसके अलावा मिशन शक्ति और एंटी रोमियो अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने के संबंध में भी विस्तृत दिशा-निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि अपराध नियंत्रण के साथ महिला सुरक्षा पुलिस की प्राथमिकता होनी चाहिए। सार्वजनिक स्थानों और संवेदनशील क्षेत्रों में सतर्कता बढ़ाने तथा शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया। समीक्षा के दौरान थाना सिंधौरा के पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

इसे भी पढ़े   गोरखपुर: सीएम योगी ने जनता दर्शन में कब्जाधारियों को दी कड़ी चेतावनी
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *