पार्कों के कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश

पार्कों के कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश

वाराणसी (जनवार्ता)। दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र में चल रहे 76 दिवसीय वार्ड प्रवास कार्यक्रम के तहत विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी ने रविवार को ईश्वरगंगी वार्ड का दौरा कर जनसंपर्क किया। इस दौरान उन्होंने स्वच्छता अभियान में भाग लेते हुए सफाई कार्य किया और लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।

rajeshswari


विधायक ने भरत मिलाप कॉलोनी पार्क में लाइट व्यवस्था और महेश नगर पार्क में चल रहे सुंदरीकरण कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने नगर निगम अधिकारियों को कार्यों को शीघ्र पूरा कराने के निर्देश दिए।
इसके अलावा ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पांच पौधे लगाए। क्षेत्रीय नागरिकों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए।

इसे भी पढ़े   युवा फाउंडेशन और भेलूपुर पुलिस का छात्राओं के लिए जागरूकता अभियान
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *