इग्नू के नव प्रवेशी विद्यार्थियों का परिचय समारोह हुआ संपन्न

इग्नू के नव प्रवेशी विद्यार्थियों का परिचय समारोह हुआ संपन्न

वाराणसी (जनवार्ता)। हरिश्चन्द्र स्नातकोत्तर महाविद्यालय स्थित इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय अध्ययन केंद्र 48048 के शैक्षणिक सत्र  जुलाई-2025 के नव प्रवेशी विद्यार्थियों का परिचय समारोह  शनिवार को संपन्न हुआ। इस समारोह के मुख्य अतिथि असिस्टेंट  डायरेक्टर डॉ0 श्रवन  कुमार पांडेय, रीजनल  केंद्र -48रहे। आप ने पॉवर पॉइंट से इग्नू के सभी प्रक्रिया को विस्तृत रूप से समझाया l

rajeshswari

उन्होंने बताया कि इग्नू की स्थापना 1985 में की गई, जो एक केंद्रीय विश्वविद्यालय है। इसका मुख्यालय नई दिल्ली में स्थित है  आज भारत व अन्य 33 देशों के लगभग 40 लाख विद्यार्थी इसमें अध्ययन करते हैं। यह विश्वविद्यालय दूरवर्ती शिक्षा में दुनिया का नायक है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य प्रोफेसर रजनीश कुँवर ने कहा कि दूरस्थ शिक्षा समाज के कमजोर व वंचित लोगों के लिए एक वरदान है। इसमें प्रवेश की उम्र सीमा बाधक नहीं है। इसमें कोई भी अपनी योग्यता के अनुसार अपना दैनिक रोजगार व नौकरी करते हुए शिक्षा प्राप्त कर सकता है।  इस मौके पर हरिश्चन्द्र पी. जी. कॉलेज में स्थित इग्नू अध्ययन केंद्र के संयोजक प्रोफेसर अनिल कुमार ने बताया कि इस सत्र में यू. जी., पी. जी. के तहत बी.ए., बी.कॉम., एम. ए., एम. कॉम., एम.एस-सी.- रसायन शास्त्र में प्रमाण पत्र, डिप्लोमा व पी.जी. डिप्लोमा (लॉ के विद्यार्थी) के लिए दाखिला पूर्ण हो चुका है। जिनकी संख्या-133 है।   । इस मौके पर इग्नू के सभी शिक्षक, विद्यार्थी व कर्मचारी मौजूद रहे। धन्यवाद ज्ञापन डॉ.  ओम शर्मा असिस्टेंट कोऑर्डिनेटर   ने किया l इस अवसर पर बहुत से अध्यापक आदि मौजूद रहे l

इसे भी पढ़े   हरदोई : सड़क हादसे में एक ही परिवार के 5 लोगों की गई जान
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *