एनसीबी-एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई, वाराणसी में 124 किलो गांजा बरामद

एनसीबी-एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई, वाराणसी में 124 किलो गांजा बरामद

सिल्क साड़ी के लेबल में छिपाकर भेजी जा रही थी खेप, एक तस्कर गिरफ्तार

वाराणसी  (जनवार्ता)। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) गोरखपुर और उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए वाराणसी में गांजा तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। कार्रवाई के दौरान 124 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया तथा एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया।
अधिकारियों के अनुसार, 14 जून को मिली गोपनीय सूचना के आधार पर एनसीबी और एसटीएफ की टीम ने रोहनिया थाना क्षेत्र के जगतपुर स्थित एक कूरियर कंपनी के गोदाम में छापेमारी की। तलाशी के दौरान वहां से 124 किलो गांजा बरामद हुआ।

rajeshswari


प्रारंभिक जांच में सामने आया कि तस्करों ने गांजे की खेप को छिपाने के लिए उस पर सिल्क साड़ियों के लेबल लगाए थे और फर्जी नाम-पते वाली रसीदों का उपयोग किया था, ताकि किसी को संदेह न हो। जांच में यह भी पता चला कि बरामद गांजा असम से लाया गया था और इसे मऊ जिले के रानीपुर क्षेत्र में पहुंचाया जाना था।
मामले में गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम, 1985 की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच एजेंसियां तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी हैं। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि गांजे की खेप किन मार्गों से लाई गई और इसके अंतिम खरीदार कौन थे।
एनसीबी अधिकारियों ने बताया कि नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी है। हाल ही में देवरिया में की गई कार्रवाई में भी 406 किलोग्राम से अधिक गांजा बरामद किया गया था और चार तस्करों को गिरफ्तार किया गया था।

इसे भी पढ़े   स्वच्छता के संकल्प के साथ मनाया गया आजादी का जश्न

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *