100 फैंटम बाइक से तेज होगी काशी की पुलिसिंग

100 फैंटम बाइक से तेज होगी काशी की पुलिसिंग

पुलिस आयुक्त ने फहराया तिरंगा, उत्कृष्ट सेवा के लिए पुलिसकर्मी सम्मानित

वाराणसी (जनवार्ता)। स्वतंत्रता दिवस पर रिजर्व पुलिस लाइन में आयोजित समारोह में पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। राष्ट्रगान के बाद उन्होंने परेड का निरीक्षण किया और शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उत्कृष्ट एवं सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिसकर्मियों को डीजीपी पदक और प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।

rajeshswari

समारोह में पुलिस आयुक्त ने 100 अत्याधुनिक फैंटम बाइक दस्ते को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये बाइकें शहर के चौराहों, बाजारों, घाटों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में लगातार गश्त करेंगी। उन्होंने कहा कि इसका उद्देश्य पुलिस को जनता के और करीब लाना तथा जरूरतमंदों को मौके पर त्वरित सहायता उपलब्ध कराना है।

पुलिस आयुक्त ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव का अवसर नहीं, बल्कि देश के लिए बलिदान देने वाले वीरों को याद करने और अपने दायित्वों का आत्ममंथन करने का दिन भी है। पुलिस की वर्दी शक्ति नहीं, बल्कि जिम्मेदारी का प्रतीक है। काशी का हर नागरिक स्वयं को सुरक्षित महसूस करे और उसे समय पर न्याय मिले, यही पुलिस की प्राथमिकता है।

कार्यक्रम में एसीपी दशाश्वमेध अतुल अंजान त्रिपाठी को डीजीपी का हीरक प्रशंसा चिन्ह प्रदान किया गया। वहीं कई निरीक्षकों, उपनिरीक्षकों, मुख्य आरक्षियों और आरक्षियों को सिल्वर प्रशंसा चिन्ह एवं सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह से सम्मानित किया गया।

यूपी-112 में त्वरित प्रतिक्रिया के लिए पीआरवी 4963 की टीम को भी प्रशस्ति पत्र दिया गया। इसके अलावा एसओजी, साइबर सेल, जल पुलिस, फायर सर्विस और होमगार्ड समेत विभिन्न शाखाओं के 30 पुलिसकर्मियों को विशेष योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

इसे भी पढ़े   हिंदूजा ग्रुप के चेयरमैन गोपीचंद हिंदूजा का निधन, 85 साल की उम्र में लंदन में ली अंतिम सांस

समारोह के अंत में पुलिस आयुक्त ने कहा कि कमिश्नरेट पुलिस सेवा, सुरक्षा और संवेदना के साथ जनता का विश्वास और मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है।

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *