23 अगस्त को होगी क्षत्रिय महापंचायत, सर्व समाज के हित, एकता एवं सामाजिक उत्थान का रखा लक्ष्य

23 अगस्त को होगी क्षत्रिय महापंचायत, सर्व समाज के हित, एकता एवं सामाजिक उत्थान का रखा लक्ष्य

वाराणसी (जनवार्ता)। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा युवा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने रविवार को शिवपुर में आयोजित प्रेसवार्ता में बताया कि आगामी 23 अगस्त को चंदौली में क्षत्रिय महापंचायत का आयोजन किया जा रहा है। महापंचायत में समाज के विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श के साथ ही सर्वसमाज के हित में आवश्यक कदम उठाने की रणनीति तैयार की जाएगी।

rajeshswari


उन्होंने कहा कि महापंचायत का उद्देश्य केवल क्षत्रिय समाज तक सीमित न होकर सर्वसमाज के हित, एकता और सामाजिक उत्थान के लिए कार्य करना है। साथ ही दहेज मुक्त विवाह, नशामुक्ति एवं बुजुर्गों के सम्मान हेतु आवाज उठाना संस्था का प्रमुख उद्देश्य होगा। उन्होंने समाज के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में महापंचायत में पहुंचकर अपनी सहभागिता दर्ज कराने की अपील की।
भूपेंद्र सिंह ने कहा कि सामाजिक एकता, आपसी भाईचारा और समाज के हितों की रक्षा के लिए सभी वर्गों को मिलकर आगे बढ़ना होगा। महापंचायत में विभिन्न सामाजिक विषयों पर चर्चा कर आगे की कार्ययोजना तय की जाएगी।
इस अवसर पर प्रो. महेन्द्र प्रताप सिंह, विवेक सिंह, गुड्डू सिंह, जय प्रकाश पटेल, अमरेन्द्र प्रताप सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़े   भदोही में पहली बार पहुँची एनपीएस खाद की रैक, किसानों में खुशी की लहर
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *