स्वतंत्रता सेनानी परिवारों का हुआ सम्मान

स्वतंत्रता सेनानी परिवारों का हुआ सम्मान

मंत्री अनिल राजभर और डीएम सत्येंद्र कुमार ने भेंट किया अंगवस्त्र व स्मृति चिह्न

वाराणसी (जनवार्ता)। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर डॉ. संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम, सिगरा में आयोजित समारोह में स्वतंत्रता सेनानी परिवारों को सम्मानित किया गया। ध्वजारोहण के बाद उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री अनिल राजभर और जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने स्वतंत्रता सेनानी परिवार के सदस्यों को पुष्पगुच्छ भेंट कर अंगवस्त्र एवं स्मृति चिह्न प्रदान किए।

rajeshswari

इस अवसर पर स्वतंत्रता सेनानी परिवार संघ के प्रांतीय महामंत्री प्रकाशचंद्र श्रीवास्तव, सनत कुमार सिंह, शिवपूजन सिंह और कृपाल पाण्डेय सहित अन्य लोगों को सम्मानित किया गया।

सम्मान प्राप्त करने के बाद सनत कुमार सिंह ने कहा कि यह सम्मान किसी व्यक्तिगत उपलब्धि का नहीं, बल्कि स्वतंत्रता संग्राम के महान सेनानियों के त्याग और बलिदान का सम्मान है। उन्होंने कहा कि देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले लाखों स्वतंत्रता सेनानियों को कोटि-कोटि नमन है।

सनत कुमार सिंह ने कहा कि उन्हें गर्व है कि वह महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय रणजीत सिंह के पौत्र हैं। स्वतंत्रता सेनानी परिवारों के सम्मान को उन्होंने गौरव और भावुकता का क्षण बताया।

कार्यक्रम में स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान को स्मरण करते हुए देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रसेवा के संकल्प को दोहराया गया।

इसे भी पढ़े   मुख्यमंत्री योगी ने राहत शिविर में परिवारों से संवाद कर जानी समस्याएं
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *