दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने रेलवे कर्मी की जेब से मोबाइल समेत ₹20,000 नगद उड़ाए

दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने रेलवे कर्मी की जेब से मोबाइल समेत ₹20,000 नगद उड़ाए

चौबेपुर (जनवार्ता)। स्थानीय थाना क्षेत्र के चिरईगांव चौकी क्षेत्र में रविवार की सुबह बदमाशों ने मोबाइल, नगद व कागजात छीनौती की घटना प्रकाश में आई है। पीड़ित दिलीप चंद्र भारतीय निवासी लहरतारा ने बताया कि वह चौबेपुर से कैंट रेलवे में ड्यूटी पर जा रहा था। इसी दौरान शाहपुर पुलिया के आगे एक बाइक पर सवार दो अज्ञात व्यक्तियों में से बाइक के पीछे बैठे व्यक्ति ने उनकी शर्ट की जेब में हाथ डालकर मोबाइल, बीस हजार रुपए नगद, रेलवे का उमीद कार्ड सहित अन्य कागजात निकालने का आरोप लगाया और छीन कर तेज गति से वाराणसी शहर की तरफ भाग गया। पीड़ित ने कुछ दूर तक पीछा भी किया, लेकिन बदमाशों को पकड़ नहीं सका।

rajeshswari

इसके बाद उन्होंने घटना की सूचना पुलिस चौकी चिरईगांव दी, जहां से बताया गया कि लिखित सूचना स्थानीय थाने पर दीजिए। पीड़ित ने स्थानीय थाने पर जाकर लिखित शिकायत दी। थाना प्रभारी चौबेपुर अनिल कुमार शर्मा ने जनवार्ता प्रतिनिधि से बताया कि प्रथम दृश्य जांच में केवल मोबाइल की घटना प्रकाश में आई है। जांच कर कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी गई है।

इसे भी पढ़े   आगरा में भीषण सड़क हादसा: चारधाम से लौट रहे 5 श्रद्धालुओं की मौत, 8 से अधिक घायल
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *