बीएचयू : डालमिया होस्टल के छात्रों के खाने में मिली छिपकली, छात्रों में आक्रोश

बीएचयू : डालमिया होस्टल के छात्रों के खाने में मिली छिपकली, छात्रों में आक्रोश

वाराणसी (जनवार्ता): काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के डालमिया हॉस्टल के मेस नंबर 4 में खाने में छिपकली मिलने की घटना सामने आई है। इस घटना से छात्रों में भारी नाराजगी फैल गई और बड़ी संख्या में छात्र मेस के बाहर इकट्ठा हो गए।

rajeshswari

छात्रों का आरोप है कि बुधवार दोपहर के भोजन में छिपकली मिली, जिसके बाद उन्होंने तुरंत विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। छात्रों ने स्वास्थ्य जोखिम को लेकर चिंता जताई और कहा कि ऐसी लापरवाही से फूड पॉइजनिंग जैसी गंभीर समस्या हो सकती है।

मौके पर प्रॉक्टोरियल बोर्ड और वार्डन पहुंचे। अधिकारी छात्रों को शांत करने और मामले की जांच का आश्वासन देने में जुटे हैं। छात्रों को समझाने की कोशिश की जा रही है कि तुरंत कार्रवाई की जाएगी।

छात्रों की मुख्य मांग है कि मेस की सफाई व्यवस्था पर सख्त निगरानी रखी जाए, खाने की गुणवत्ता की जांच के लिए तत्काल सैंपलिंग हो और दोषी ठेकेदार या स्टाफ के खिलाफ कार्रवाई की जाए।

एक छात्र ने बताया, “हम रोजाना खराब खाना खा रहे हैं, लेकिन आज छिपकली मिलना सीमा पार कर गया। स्वास्थ्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।”

X (पूर्व में ट्विटर) पर भी इस घटना की चर्चा तेज हो गई है, जहां छात्र लापरवाही की निंदा करते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन से जवाबदेही की मांग कर रहे हैं।

यह घटना हालिया छात्रावास खाने की गुणवत्ता को लेकर उठ रहे सवालों की कड़ी में आती है। बीएचयू प्रशासन ने पहले भी ऐसी शिकायतों पर जांच का आश्वासन दिया था, लेकिन स्थायी समाधान अभी तक नहीं निकल सका है।

इसे भी पढ़े   जयपुर में तेज रफ्तार ऑडी का कहर, 16 घायल

प्रशासन की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं हुआ है।

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *