गंगा पार चला महाअभियान, हटाया गया एक टन कूड़ा

गंगा पार चला महाअभियान, हटाया गया एक टन कूड़ा

सावन और बाढ़ से पहले नगर निगम व नमामि गंगे की संयुक्त पहल, पर्यटकों से गंगा तट स्वच्छ रखने की अपील

वाराणसी (जनवार्ता)। सावन की आमद और गंगा में बढ़ते जलस्तर की संभावना को देखते हुए नगर निगम और नमामि गंगे की संयुक्त टीम ने बुधवार को गंगा पार रेतीले क्षेत्र में वृहद स्वच्छता अभियान चलाया। अभियान के दौरान करीब 1000 किलोग्राम (एक टन) कूड़ा-कचरा हटाकर सुरक्षित निस्तारण के लिए प्लांट भेजा गया, ताकि बाढ़ आने पर यह कचरा गंगा की मुख्य धारा में बहकर प्रदूषण न फैलाए।

rajeshswari


स्वच्छता अभियान के दौरान टीम ने रेत पर फैली पॉलीथिन, प्लास्टिक की बोतलें, कपड़े, डायपर, पूजन सामग्री और निर्माल्य सहित अन्य अपशिष्ट एकत्र किए। निगम की ओर से विशेष नावों की व्यवस्था कर पूरे कचरे को गंगा पार से लाकर निस्तारण प्लांट भेजा गया।


अभियान के दौरान मौजूद श्रद्धालुओं और पर्यटकों को भी गंगा तट पर स्वच्छता बनाए रखने के लिए जागरूक किया गया। “सबका साथ, हो गंगा साफ” के नारों के साथ लोगों से गंदगी न फैलाने की अपील की गई।
नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक एवं नगर निगम के स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर राजेश शुक्ला ने कहा कि गंगा पार भी अब बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंच रहे हैं। ऐसे में सभी की जिम्मेदारी है कि गंगा तट को स्वच्छ रखें। उन्होंने कहा कि गंगा ने सदियों से मानव समाज को जीवन दिया है, लेकिन बदले में हम उन्हें प्रदूषण दे रहे हैं। बाढ़ से पहले इस कचरे को हटाना आवश्यक था, जिससे यह मुख्य जलधारा में न पहुंचे।

इसे भी पढ़े   बीएचयू : सत्रहवें रोजगार मेले के नवचयनित अभ्यर्थियों को वितरित किया गया नियुक्ति पत्र


अभियान में महानगर प्रभारी पुष्पलता वर्मा, शिवम रावत, देवेंद्र कुमार, शिवम कश्यप, अरुण कुमार, नगर निगम के सुपरवाइजर कामेश्वर सेठ, रिंकू सेठ, दिनेश चौधरी, सुनील कुमार, गोपाल, महेंद्र साहनी, हेमवती, रेखा, मंजू, लखी देवी सहित बड़ी संख्या में पर्यावरण मित्रों ने श्रमदान किया।

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *