वाराणसी : बंद मकान का ताला तोड़ 11 लाख की नकदी-जेवरात पर हाथ साफ

वाराणसी : बंद मकान का ताला तोड़ 11 लाख की नकदी-जेवरात पर हाथ साफ

शादी समारोह में गया था परिवार

मिर्जामुराद (जनवार्ता)। क्षेत्र के गौर गांव स्थित राजभर बस्ती में सोमवार रात अज्ञात चोरों ने बंद मकान का ताला तोड़कर करीब 11 लाख रुपये मूल्य की नकदी और सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है।

rajeshswari

जानकारी के अनुसार, गौर गांव निवासी संजय राजभर परिवार सहित जंसा थाना क्षेत्र के पचवार गांव में अपनी बहन के विवाह समारोह में शामिल होने गए थे। इसी दौरान सूने पड़े मकान को निशाना बनाते हुए चोरों ने मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर घर में प्रवेश किया। इसके बाद कमरे में रखे बॉक्स का ताला तोड़कर उसमें रखे एक लाख रुपये नकद, एक सोने की सिकरी, दो सोने की अंगूठियां समेत करीब 30 ग्राम सोने के आभूषण तथा दो करधनी, पायल सहित लगभग दो किलोग्राम चांदी के जेवरात चोरी कर फरार हो गए।

मंगलवार सुबह परिवार के घर लौटने पर चोरी की घटना का पता चला। सूचना मिलते ही मिर्जामुराद पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। पीड़ित के अनुसार चोरी गए नकदी और जेवरात की कुल कीमत करीब 11 लाख रुपये है।

पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है और संदिग्धों की तलाश के साथ मामले की जांच में जुटी हुई है। पुलिस का कहना है कि उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर जल्द ही घटना का खुलासा करने का प्रयास किया जा रहा है।

इसे भी पढ़े   बघवानाला में बाढ़ का कहर
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *