विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने वरिष्ठ नागरिकों को माला पहनाकर किया सम्मानित
माधोपुर में घर-घर पहुंचे विधायक, सुनीं क्षेत्रवासियों की समस्याएं; नए मतदाताओं को बांटे फॉर्म-6
वाराणसी (जनवार्ता)। कैंट विधानसभा क्षेत्र के विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने गुरुवार को भाजपा कैंट मंडल के कार्यकर्ताओं के साथ माधोपुर में घर-घर जाकर क्षेत्रवासियों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने वरिष्ठ नागरिकों को पुष्पमाला पहनाकर सम्मानित किया और उनका कुशलक्षेम जाना।
विधायक ने लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और समाधान का भरोसा दिलाया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों से संबंधित पत्रक भी वितरित किए। साथ ही नए मतदाताओं को लोकतांत्रिक प्रक्रिया से जोड़ने के उद्देश्य से फॉर्म-6 का वितरण किया।
सौरभ श्रीवास्तव ने कहा कि जनता के बीच रहकर उनके सुख-दुःख में सहभागी बनना और समस्याओं को सुनना ही जनसेवा का वास्तविक भाव है। क्षेत्रवासियों का स्नेह और विश्वास जनसेवा के संकल्प को मजबूत करता है। क्षेत्र का सर्वांगीण विकास और समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता है।


