शादी का झांसा देकर महिला होमगार्ड से हड़पे रुपये, प्रेमी और उसकी प्रेमिका गिरफ्तार

शादी का झांसा देकर महिला होमगार्ड से हड़पे रुपये, प्रेमी और उसकी प्रेमिका गिरफ्तार

आत्महत्या मामले में आया नया मोड़

वाराणसी (जनवार्ता)। चितईपुर थाना क्षेत्र के हनुमंत कृपा अपार्टमेंट में महिला होमगार्ड अनुराधा तिवारी (35) की मौत के मामले में पुलिस ने उसके प्रेमी अजय पांडेय (41) और उसकी प्रेमिका को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि पति की मौत के बाद अजय ने अनुराधा को शादी का झांसा देकर प्रेमजाल में फंसाया और उसके बीमा की रकम के साथ ही उसके नाम पर लिए गए लोन की रकम भी हड़प ली। बाद में दूसरी युवती से संबंध होने पर अनुराधा को धमकियां दी जाने लगीं।

rajeshswari

पुलिस के अनुसार, करीब तीन वर्ष पहले अनुराधा के पति धनंजय तिवारी की मौत के बाद उसकी मुलाकात सारनाथ में दवा कंपनी में काम करने वाले बांदा निवासी अजय पांडेय से हुई थी। अजय ने शादी का भरोसा देकर अनुराधा से नजदीकी बढ़ाई। आरोप है कि उसने पति की मौत के बाद विभाग से मिली बीमा की रकम अपने कब्जे में ले ली और अनुराधा के नाम पर लोन भी कराया। इसकी किस्त अनुराधा अपनी तनख्वाह से भर रही थी।

इसी बीच अजय का संबंध दवा कंपनी में काम करने वाली बोकारो निवासी युवती से हो गया। अनुराधा को अजय के मोबाइल में युवती की चैट और आपत्तिजनक तस्वीरें मिलीं तो उसने विरोध किया। आरोप है कि इसके बाद अजय ने अपार्टमेंट आना बंद कर दिया और युवती के साथ मिलकर अनुराधा को धमकियां देने लगा।

बुधवार रात ड्यूटी से लौटने के बाद अनुराधा अपने कमरे में चली गई। देर रात उसके 17 वर्षीय बेटे ने घर में रखे दूसरे मोबाइल को देखा तो उसमें मां का व्हाट्सऐप संदेश मिला, जिसमें अजय पर शादी का झांसा देकर धोखा देने और युवती के साथ मिलकर धमकी देने का आरोप लगाया गया था। संदेश पढ़कर बेटा मां के कमरे में पहुंचा, जहां अनुराधा मृत अवस्था में मिली।

इसे भी पढ़े   जीआरपी : नई दिल्ली से सकुशल बरामद हुई उन्नाव की लापता युवती

मृतका की सास की तहरीर पर चितईपुर पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने और धोखाधड़ी समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने अजय पांडेय और उसकी प्रेमिका को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस दोनों से पूछताछ के साथ ही बीमा की रकम, लोन और अन्य वित्तीय लेनदेन से जुड़े दस्तावेजों की जांच कर रही है।

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *