हरदोई : मुठभेड़ में 7 वर्षीय बच्चे की हत्या का आरोपी ढेर

हरदोई : मुठभेड़ में 7 वर्षीय बच्चे की हत्या का आरोपी ढेर

हरदोई (जनवार्ता) । मल्लावां क्षेत्र में सात वर्षीय मासूम बच्चे की निर्मम हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। 50 हजार रुपये इनामी मुख्य आरोपी को मुठभेड़ में घायल हालत में गिरफ्तार किया गया, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। आरोपी ने बच्चे का अपहरण कर दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी थी और परिवार को गुमराह करने के लिए फिरौती की कॉल भी की थी।

rajeshswari

पुलिस के अनुसार, आरोपी ने बच्चे को अगवा करने के बाद क्रूरता से दुष्कर्म किया और फिर उसकी हत्या कर शव को गुप्त स्थान पर फेंक दिया। मामले की जांच के दौरान आरोपी ने फिरौती मांगते हुए परिवार को फोन कर गुमराह करने की कोशिश की, जिससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया था।

पुलिस की सूचना पर विशेष अभियान चलाया गया। मुठभेड़ में मुख्य आरोपी घायल हो गया और उसे गिरफ्तार कर अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। कार्रवाई के दौरान एसओजी (स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप) प्रभारी भी घायल हुए, जिनका इलाज चल रहा है।

पुलिस ने इस पूरे मामले को शीघ्र सुलझाते हुए आरोपी को ढेर कर दिया। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने टीम की सराहना की है। मामले की आगे की जांच जारी है।

पीड़ित परिवार ने पुलिस की इस कार्रवाई का स्वागत किया है, लेकिन मासूम की निर्मम हत्या ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि ऐसे अपराधियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में कोई भी मासूम इस तरह की घटना का शिकार न बने।

इसे भी पढ़े   सरहरी गांव में कब्र खोदने को लेकर दो समुदायों के बीच तनाव
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *