एनएबीएच व क्यूसीआई टीम ने सीएचसी शिवपुर का किया निरीक्षण

एनएबीएच व क्यूसीआई टीम ने सीएचसी शिवपुर का किया निरीक्षण

स्वास्थ्य सेवाओं, साफ-सफाई और गुणवत्ता मानकों का लिया जायजा

वाराणसी (जनवार्ता)। एनएबीएच (नेशनल एक्रिडिटेशन बोर्ड फॉर हॉस्पिटल्स एंड हेल्थकेयर प्रोवाइडर्स) एवं क्यूसीआई (क्वालिटी काउंसिल ऑफ इंडिया) की टीम ने शनिवार को शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) शिवपुर का निरीक्षण किया। टीम ने अस्पताल में मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं, साफ-सफाई, संक्रमण नियंत्रण, अभिलेखों तथा गुणवत्ता मानकों के अनुरूप व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया।

rajeshswari

एनएबीएच व क्यूसीआई की डायरेक्टर दीप्ति मोहन और असिस्टेंट डायरेक्टर पूर्वा गोस्वामी ने चिकित्सालय के विभिन्न विभागों और सेवा क्षेत्रों का भ्रमण किया। इस दौरान टीम ने मरीजों के लिए उपलब्ध सुविधाओं, उपचार व्यवस्था और स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली। अस्पताल में संचालित विभिन्न व्यवस्थाओं और किए जा रहे कार्यों को टीम ने बेहतर एवं सराहनीय बताया।

सीएचसी अधीक्षक डॉ. संतोष कुमार ने टीम का स्वागत किया। उन्होंने बताया कि मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. नरेंद्र प्रताप सिंह के दिशा-निर्देशन में मरीजों को गुणवत्तापूर्ण, सुरक्षित और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

निरीक्षण के दौरान जिला कार्यक्रम प्रबंधक संतोष सिंह, अर्बन डिवीजन कंसल्टेंट मयंक राय, अर्बन कोऑर्डिनेटर आशीष सिंह सहित चिकित्सक, पैरामेडिकल स्टाफ और अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

इसे भी पढ़े   शहीदों को समर्पित होगी देव दीपावली
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *