PNG कनेक्शन के लिए GAIL का नया कदम: QR कोड से होगा आसान रजिस्ट्रेशन

PNG कनेक्शन के लिए GAIL का नया कदम: QR कोड से होगा आसान रजिस्ट्रेशन

वाराणसी (जनवार्ता)। पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) कनेक्शन को आम लोगों तक तेजी से पहुंचाने के लिए गैस अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (GAIL) ने नई पहल की है। अब उपभोक्ता QR कोड स्कैन कर सीधे रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे, जिससे कनेक्शन प्रक्रिया को तेज किया जाएगा।
यह जानकारी मंडलायुक्त एस. राजलिंगम के साथ आयोजित GAIL की संयुक्त पत्रकार वार्ता में दी गई। अधिकारियों ने बताया कि QR कोड के माध्यम से आवेदन करने पर उपभोक्ताओं का डेटा तुरंत दर्ज होगा और कनेक्शन देने की प्रक्रिया में तेजी लाई जाएगी।
पत्रकार वार्ता में बताया गया कि PNG कनेक्शन को बढ़ावा देने के लिए यह डिजिटल पहल शुरू की गई है, जिससे लोगों को दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। घर बैठे ही रजिस्ट्रेशन की सुविधा उपलब्ध होगी।
अधिकारियों के अनुसार, रजिस्ट्रेशन के बाद संबंधित टीम क्षेत्र का सर्वे कर आवश्यक कार्रवाई करेगी और पात्र उपभोक्ताओं को जल्द से जल्द कनेक्शन उपलब्ध कराने के लिए कदम उठाए जाएंगे।
मंडलायुक्त एस. राजलिंगम ने कहा कि यह व्यवस्था शहर में स्वच्छ ईंधन को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इससे न केवल पर्यावरण को लाभ मिलेगा, बल्कि उपभोक्ताओं को सुरक्षित और सुलभ गैस आपूर्ति भी सुनिश्चित होगी।

rajeshswari
इसे भी पढ़े   चोरी की मोटरसाइकिलों संग पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर चोर
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *