वाराणसी में अब तीन सितंबर को नगर निगम की साधारण सभा
वाराणसी (जनवार्ता)। नगर निगम सदन की साधारण सभा की बैठक अब तीन सितंबर को होगी। पहले यह बैठक 27 अगस्त को प्रस्तावित थी, लेकिन अपरिहार्य कारणों के चलते इसे स्थगित कर दिया गया।

नगर निगम के जनसंपर्क अधिकारी संदीप श्रीवास्तव ने बताया कि महापौर अशोक कुमार तिवारी के निर्देश पर बैठक तीन सितंबर को दोपहर 12 बजे मैदागिन स्थित टाउनहॉल सभागार में आयोजित की जाएगी। बैठक की सूचना सभी पार्षदों को दे दी गई है।
बताया गया कि शहर में पिछले तीन दिनों से रुक-रुककर हो रही बारिश के कारण कई इलाकों में जलजमाव की स्थिति बनी हुई है। नगर निगम का अमला जलनिकासी की व्यवस्था में जुटा है।

