कथित वोट चोरी के विरोध में एनएसयूआई-बीएचयू इकाई का एकदिवसीय उपवास

कथित वोट चोरी के विरोध में एनएसयूआई-बीएचयू इकाई का एकदिवसीय उपवास

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग

वाराणसी (जनवार्ता)। काशी हिंदू विश्वविद्यालय में शुक्रवार को भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) की बीएचयू इकाई के तत्वावधान में कथित वोट चोरी, चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेशt कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर एकदिवसीय उपवास आयोजित किया गया। इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने लोकतांत्रिक मूल्यों, निष्पक्ष चुनाव तथा संवैधानिक अधिकारों की रक्षा का मुद्दा उठाया।

rajeshswari

कार्यक्रम में एनएसयूआई-बीएचयू इकाई के पूर्व अध्यक्ष एवं शोध छात्र राणा रोहित ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को हिरासत में लिए जाने की कार्रवाई का विरोध करते हुए इसे अलोकतांत्रिक और असंवैधानिक बताया। उन्होंने कहा कि चुनावी प्रक्रिया की निष्पक्षता और पारदर्शिता से जुड़े सवालों का समाधान लोकतांत्रिक तरीके से होना चाहिए। लोकतंत्र में असहमति की आवाज का सम्मान करना और नागरिकों के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा करना आवश्यक है।

वहीं, एनएसयूआई-बीएचयू इकाई के अध्यक्ष मुरारी यादव ने कहा कि जनता के मताधिकार और चुनावी संस्थाओं की विश्वसनीयता से जुड़े मुद्दों पर जवाबदेही तय करना लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए जरूरी है। उन्होंने आरोप लगाया कि इन मुद्दों पर भारतीय जनता पार्टी की सरकार और चुनाव आयोग जनता के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने में विफल रहे हैं।

उपवास कार्यक्रम में वाराणसी के पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष प्रजानाथ शर्मा, एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष ऋषभ पांडेय, महानगर कांग्रेस अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे, महानगर युवा कांग्रेस अध्यक्ष चंचल शर्मा, वीरेन कपूर, कुंवर सुरेश, शम्मी सिंह, प्रशांत, पल मिश्रा, प्रिय दर्शन मीणा, वैभव जायसवाल, आशुतोष, यशराज, शुभम, आदित्य प्रकाश, अभिनव, गुलशन, विवेक, मुकेश, विश्वास, पुनीत, अर्पित, विनीत, आलोक, प्रिंस और अजय सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़े   विश्वनाथ धाम में आज से मोबाइल ले जा सकेंगे श्रद्धालु
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *